अपने बिज़नेस पार्टनर को एनडीपीएस केस में फँसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

 अपने बिज़नेस पार्टनर को एनडीपीएस केस में फँसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

उदयपुर। सूरजपोल थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक होटल व्यवसायी है, जो अपने ही पार्टनर को एनडीपीएस केस में फँसाने की साजिश के तहत पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की माली कॉलोनी, न्यू रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे होटल व्यवसायी नितिन कुमार निवासी सूरजपोल और हितेश कुमार को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त नितिन कुमार ने खुलासा किया कि उसका अपने पार्टनर जयराम गुर्जर से एक होटल प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने जयराम को एनडीपीएस केस में फँसाने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने मादक पदार्थ खरीदा और योजना के अनुसार उसे जयराम की कार में रखने की फिराक में था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Related post