राज्य सरकार से मिली मान्यता, एग्रीकल्चर महाविद्यालय में अब JET से होंगे 120 छात्रों के प्रवेश


उदयपुर, 03 अक्टूबर। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेस को राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त हो गई है। इसके आधार पर इसी सत्र से JET के माध्यम से 120 विद्यार्थी एग्रीकल्चर महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे।
कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि विद्यापीठ राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा जो राज्य सरकार, UGC एवं ICAR से मान्यता प्राप्त है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नवीन एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि एग्रीकल्चर को AI तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे आने वाले विद्यार्थियों को पारंपरिक और नवीन तकनीक दोनों से परिचित कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद एग्रीकल्चर में युवाओं की रुचि में वृद्धि हुई है।
प्रो. सारंगदेवोत का सम्मान
राज्य सरकार से JET की मान्यता मिलने पर कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत का उपरणा ओढ़ा कर और मुंह मीठा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, निदेशक प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. आईजे माथुर, प्रो. ए.एस. जोधा, डॉ. शेलेन्द्र मेहता, कृष्णकांत कुमावत, जितेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. यज्ञ आमेटा, डॉ. सौरभ सिंह, मुर्तजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया।









