बारावफात पर्व पर उदयपुर शहर में यातायात व रूट डायवर्जन व्यवस्था 

 बारावफात पर्व पर उदयपुर शहर में यातायात व रूट डायवर्जन व्यवस्था 

उदयपुर. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा बारावफात के त्यौहार के अवसर पर मुख्य जुलूस का आयोजन दोपहर 01ः00 पी.एम. पर मुखर्जी चौक से ब्रह्मपोल दरगाह, अम्बामाता तक समय रात्री 10.00 बजे तक किया जायेगा। 

जुलूस में भाग लेने के लिये शहर के प्रमुख ईलाकों से मुस्लिम समुदाय के लोग मुखर्जी चौक एवं हाथीपोल चौराहे पहुंचेंगे, जहां से मुख्य जुलूस के साथ चलेंगे। हाथीपोल से जुलूस के रवाना होने के दौरान एवं समापन तक वाहनों की पार्किंग एवं यातायात डायवर्जन व्यवस्था यातायात पुलिस उदयपुर द्वारा निम्नानुसार की जावेगी।  

पार्किग व्यवस्थाः-

01. फतह स्कूल व आरसीए कॉलेज के बाहर रोड के दोनों तरफ साइडो में :- ड़बोक, प्रतापनगर, आयड़, हिरणमगरी से आने वाले लोगों के वाहन सूरजपोल तांगा स्टेण्ड़ के आस-पास पार्किग किये जायेगें।

02. आर.एम.वी. महाविद्यालय के पासः- सवीना, बरकत कॉलोनी, गोवर्धनविलास, बलीचा, खांजीपीर की तरफ से आने वाले लोगों के वाहन आर.एम.वी. रोड़ के एक तरफ पार्किग किये जायेगें।

03. तैयाबिया स्कूल, नगर निगम पार्किग देहलीगेटः- पहाड़ा, कालका माता रोड़, रूप सागर कच्चीबस्ती से आने वाले वाहन देहलीगेट तैयाबिया स्कूल के पास पार्किंग किये जायेगें।

04. झरिया मार्ग:- चमनपुरा, स्वरूप सागर कच्ची बस्ती, देवाली, बेदला, भुवाणा, सुखेर, चित्रकुटनगर से आने वाले वाहनों की पार्किग झरिया मार्ग पर रोड़ के छोडकर रहेगी।

05. स्वरूप सागर पालः- गोगुन्दा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किग स्वरूप सागर रोड़ पर सड़क के किनारे किनारे रहेगी।

06. अम्बामाता के पास एवं सामने एवं ब्रह्मपोल दरगाह के सामने। 

नोट:- 

01. एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड़ इत्यादि आपाताकालीन सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से रहेगा।

02. देहलीगेट से हाथीपोल तक वन-वे रहेगा।

03. बारावफात के जुलूस में शरीक होने वाले मुस्लिम भाईयों से अनुरोध है कि जुलूस के आयोजन के दौरान यातायात/पार्किग व्यवस्था को सुचारू बनाये रखनें में यातायात पुलिस को पुर्ण सहयोग करें। यातायात पुलिस द्वारा पार्कीग एवं यातायात डायर्वजन हेतु समुचित यातायात पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे।

Related post