सी.पी.एस. में सामाजिक विज्ञान पर प्रदर्शनी

 सी.पी.एस. में सामाजिक विज्ञान पर प्रदर्शनी

उदयपुर के न्यू भूपालपुरा, स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा के निर्देशन में कक्षा VI वीं ने सामाजिक विज्ञान विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसका विषय पृथ्वी की भू-आकृतियाँ था।

विद्यार्थियों ने पठार, मैदान, पर्वत आदि के जीवंत उदाहरण को प्रोजेक्ट्स के द्वारा प्रदर्शित किया। निदेशक – अनिल शर्मा, संयुक्त निदेशक – विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या – पूनम राठौड़, प्रशासक – सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका – कृष्णा शक्तावत ने सभी विद्यार्थियों को उनके अथक प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दी एवं भविष्य में और भी अच्छे प्रयास करते रहने का आशीर्वाद दिया।

Related post