शिल्पग्राम उत्सव–2025: यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी

 शिल्पग्राम उत्सव–2025: यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी

पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा 21 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक शिल्पग्राम उत्सव–2025 के आयोजन के दौरान उत्सव में बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को देखते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मेलार्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु विशेष यातायात व पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

यातायात व पार्किंग की व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगीः-

  • शिल्पग्राम मेले मे जाने हेतु तिपहिया ऑटो/चार पहिया / मिनी बस/ सीटी बस आदि वाहनों का प्रवेश फतहपुरा चौकी ⇾ देवाली नहर ⇾ निमच माता ⇾ रानी रोड कट ⇾बड़ी रोड़ कट ⇾ जलसा रिसोर्ट की तरफ से रहेगा मेले मे आने वाले उपरोक्त वाहनो की पेड पार्किग बड़ी रोड़ कट से जलसा रिसोर्ट के सामने बायीं तरफ झील दर्षन रिसोर्ट की जमीन मे व उसके आगे दहिनी तरफ हरी प्रताप रेस्टोरेन्ट के सामने लोगर गमेती का खाली खेत व षिल्पग्राम दर्पण द्वार के पास होते हुए द्वार के दाहिनी तरफ जाकर पिछे से प्रवेश होकर ओडीटोरियम के पास हाल ही में विकसित पार्किंग स्थल में पार्क किये जायेगें।
  • वापसी में, उपरोक्त पार्किंगो मे पार्क किये गये वाहन पुनः पार्किंग से शिल्पग्राम के मेन गेट के पास होकर गेलडा फार्म हॉउस होकर रानी रोड⇾ राजीव गांधी पार्क⇾महाकालेष्वर तिराहा पर निकलेंगे।
  • मेले मे आने वाले दो पहिया वाहनो का प्रवेश केवल रानी रोड होते हुए जैन फार्म हाउस से शिल्पग्राम मेले मे शोर्यगढ हॉटल के सामने पार्किग मे पार्क कर मेले मे जा सकेगे व पुनः वही से लौटकर जैन फार्म हाउस ⇾ रानी रोड होकर महाकालेश्वर की तरफ जा सकेगें।
  • तिपहिया ऑटो/चार पहिया/मिनी बस/सीटी बस आदि वाहनों का प्रवेश महाकालेश्वर तिराहा से रानी रोड की तरफ निषेध रहेगा।
  • शिल्पग्राम मेन गेट से शिल्पी रेस्टोरेन्ट के बीच में किसी भी प्रकार के वाहन का ठहराव एंव पार्किंग निषेध रहेगा।
  • इस प्रकार शिल्पग्राम मेले मे जाने के लिये उपरोक्त एकतरफा यातायात व्यवस्था रहेगी ताकी यातायात बाधित नही हो व लोगो को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
  • नोटः-
    • दो पहिया वाहन केवल शोर्य गढ़ होटल के सामने पार्क किये जावेेगें। मुख्य सडक के किनारे किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किये जावेगे।
    • VIP एव पश्चिमी क्षैत्र सांस्कृतिक केन्द्र के विभागीय तथा किरायें पर लिये गये वाहन शिल्पग्राम मे उनके निर्धारित किये गये पार्किंग स्थल पर ही पार्क होगें।
    • एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था लागू नहीं है।
    • आमजन से विनम्र अपील है कि मेेले के दौरान एंव पार्किग व्यवस्था बनाये रखने में यातायात पुलिस का पूर्ण सहयोग करें।

Related post