सी पी एस में हुआ प्रधानाध्यापकों का अधिवेशन

 सी पी एस में हुआ प्रधानाध्यापकों का अधिवेशन

सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल न्यू भूपालपुरा में 19 दिसम्बर, 2025 को सी.बी.एस.ई. अजमेर के रिज़नल ऑफिसर श्री श्याम कपूर जी के द्वारा एक अधिवेशन लिया गया। इस अधिवेशन में उदयपुर जिले के लगभग 45 स्कूलों के प्रिंसिपल शामिल हुए।

इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा पर चर्चा में ज्यादा से ज्यादा अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों की भागीदारी, दो-बोर्ड परीक्षा पॉलिसी को सही तरीके से समझना, उससे संबंधित समस्याओं का हल निकालना तथा सी.बी.एस.ई. के दिन-प्रतिदिन होने वाले नवाचारों को जानना, नयी शिक्षा नीति की समस्याओं पर चर्चा करना था।

अधिवेशन का प्रारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन-श्रीमती अलका शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि श्री श्याम कपूर जी का स्वागत अभिभाषण द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रिंसिपल-श्रीमती पूनम राठौड़ द्वारा किया गया ।

Related post