सी.पी.एस. में ‘ग्रांड पेरेंट्स डे’ का आयोजन


न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में 17.दिसम्बर, 2025 को ग्रांड पेरेन्ट्स डे का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से एच.के.जी. की कक्षाआंे के बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अलका शर्मा और श्री अनिल शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने मनमोहक गीत, नृत्य, रेम्प वॉक की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति भी शानदार रही।
वन मिनट गेम्स में दादा-दादियों व नाना-नानियों ने भरपूर आनंद उठाया। फोटो स्टूडियो में बच्चों के साथ उनके दादा-दादी व नाना-नानी की मधुर स्मृतियों को सहेजा गया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अलका शर्मा द्वारा प्रेषित संदेश में संयुक्त परिवार का महत्व, बच्चों की बेहतर परवरिश व परिवार में संस्कारी वातावरण पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि संयुक्त परिवार वर्तमान समय में बच्चों की नींव के लिए अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में दादा-दादी व नाना-नानी द्वारा स्वेच्छा से नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक – डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत भी सम्मिलित हुए।









