नन्हीपरी लिटिल मिस इंडिया में राजीव सुराणा बने जज

 नन्हीपरी लिटिल मिस इंडिया में राजीव सुराणा बने जज

भुवनेश्वर में आयोजित “नन्हीपरी लिटिल मिस इंडिया 2022” के ग्रांड फिनाले में अनुष्का ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, उदयपुर के राजीव सुराणा ने अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरास्ट्रीय कलाकारों के साथ निर्णायक की भूमिका अदा की.

“नन्ही परी लिटिल मिस इंडिया 2022” प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 17 वर्ष तक कि पूरे देश से प्रतिभावान बालिकाओं ने हिस्सा लिया, दिसंबर माह में उदयपुर में स्थित डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय में भी इसके ऑडिशन हुए थे जिसमे से 2 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ. इन प्रतिभागियों में से कसक खतुरिआ का चयन टॉप 10 में हुआ था।
 
राजीव सुराणा ने बताया कि शैली, करुणा, प्रतिभा, बुद्धिमता और लालित्य अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में किशोरी मॉडलो ने 20 वी “नन्ही परी लिटिल मिस इंडिया 2022”  में भाग लिया एवं भुवनेश्वर: शहर की अयाना राउत्रे ने इस प्रतियोगिता का ताज जीता. ग्रैंड फिनाले में मेघालय की रायशा शहनवाज और गोवा की साची राजेश सावंत क्रमश: पहले और दूसरे रनरअप रहे। शीर्ष तीनो किशोरीयो को क्रमशः 3 लाख रूपये, 1 लाख रूपये एवं 50000 रूपये नकद पुरस्कार मिले. विजेता को के.आई.आई.टी. भुवनेश्वर में किसी भी विषय में निःशुल्क अध्ययन के लिए 18 लाख रुपये की छात्रवृति सहित कुल 21 लाख रुपये का पुरस्कार मिला.

इस कार्यक्रम में मनसा वाराणसी (फेमिना मिस वर्ल्ड 2020), मान्या सिंह (फेमिना मिस इंडिया रनर उप 2020), प्रगनया अय्यागरी (मिस दिवा सुपरानेशनल इंडिया 2022) एवं दो बार की ओलंपियन तथा 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद, गुरु संचिता भटाचारजी (मशहूर ओडिसी नर्तक), चीन उक चोंग, मिस ओम नाम  शुक (कोरिया-भारत सांस्कृतिक और आर्थिक संघ) जैसे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभावान शख्सियत जज के रूप में मौजूद थे।  


Related post