गुलाल संग बढ़ा आपसी प्रेम और विश्वास

 गुलाल संग बढ़ा आपसी प्रेम और विश्वास

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सेक्टर 3 स्थित अनुष्का ग्रुप में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ एस एस सुराणा , संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा थे। संस्थान अध्यक्षा श्रीमती कमला सुराणा ने होली को प्यार, एकता तथा खुशियों का त्यौहार बताते हुए मर्यादित रहकर उत्सव मनाने का संदेश दिया।

संस्थान निदेशक श्री राजीव सुराणा ने परम्परागत तथा सुरक्षित होली मनाने की शपथ दिलवायी शपथ में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग, पानी का अनावश्य दुरुपयोग रोकने आदि पर जोर दिया गया।

अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा सर ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी एवं इस रंगों के त्यौहार पर अपने अंदर छिपी सारी बुराइयों को होलिका के साथ जला कर एक नए कल की सकारात्मक तरीके से शुरुआत करें।

जयकारों एवं हर्बल गुलाल के माध्यम से सभी फैकल्टी, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान संस्थान से भूपेश परमार, ध्रुव टांक, हर्षिता चौहान, गिरजा साल्वी, मानवेंद्र सिंह, गिरिराज जोशी, कृतिका शर्मा, कशिश पुजारी, नीलम, ऋतुराज नामा, मोहित आदि उपस्थित थे।

Related post