मेहनत और लगन की मिसाल- मार्बल फिटिंग मजदूर का बेटा बना बैंक मैनेजर

 मेहनत और लगन की मिसाल- मार्बल फिटिंग मजदूर का बेटा बना बैंक मैनेजर

हाल ही में जारी हुए प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षा IBPS RRB PO (ग्रामीण बैंक) में अनुष्का ग्रुप के राहुल सुथार, प्रिया कौशिक, विशाखा गहलोत तथा SBI जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में गौरव नंदवाना, योगेन्द्र दक, नमन जोशी, हर्ष खटीक, सागर मोची, तनुज साहू, संदीप सिंह, ट्विंकल जमोलिया आदि होनहार छात्रों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि के साथ ही संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राहुल सुथार ने अपने पिता के संघर्षों को देखते हुए ये सफलता हासिल की है उन्होंने बताया कि उनके पिता मार्बल फिटिंग का काम करते है एवं उनकी दिन रात मेहनत एवं संघर्ष को देखते हुए उन्होंने यह प्रण लिया कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी है एवं वो दिन लाना है जब उनके पिता उनको गले लगाकर शाबाशी दे, हुआ भी एसा ही। छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और अनुष्का ग्रुप के अनुभवी मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

अनुष्का ग्रुप द्वारा नियमित कक्षाओं, विस्तृत अध्ययन सामग्री, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज़ और निरंतर मूल्यांकन की व्यवस्था ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया। इसी सुनियोजित रणनीति और सकारात्मक वातावरण के कारण विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।

संस्थान के निदेशक राजीव सुराणा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी अनुष्का ग्रुप इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूता रहेगा।

चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन के साथ माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ने उन्हें लक्ष्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, एवं साथ ही यह भी बताया कि अपने माता – पिता के संघर्ष को देखते हुए निरंतर प्रेरित होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ग्रुप की ओर से भूपेश परमार, जितेंद्र मेनारिया, हर्षिता चौहान, कशिश पुजारी, नीलम शर्मा, गिरजा साल्वी, रेखा मीणा, गिरिराज जोशी, ऋतुराज नामा, गणेश, हिम्मत सिंह आदि उपस्थित थे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कृतिका शर्मा द्वारा दिया गया।

Related post