पटवार भर्ती में सफल अभ्यर्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 पटवार भर्ती में सफल अभ्यर्थियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

उदयपुर स्थित अनुष्का एकेडमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता और अनुशासित मार्गदर्शन का प्रमाण दिया है। राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में एकेडमी के 7 होनहार विद्यार्थियों जिनमें कपिल जैन, झलक पालीवाल, दीपक गमेती, हनी बापना, डाली मीणा, राजेन्द्र गौड़ एवं गजेंद्र कुमार मीणा का चयन होने से संस्थान में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास तथा अनुष्का एकेडमी के अनुभवी और समर्पित शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। चयनित विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

अनुष्का एकेडमी के निदेशक राजीव सुराणा एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि एकेडमी आगे भी इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को सफलता दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

इस शानदार परिणाम से न केवल चयनित विद्यार्थी बल्कि उनके परिवारजन और पूरा संस्थान गौरवान्वित है। अनुष्का एकेडमी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह राजस्थान की अग्रणी प्रतियोगी परीक्षा तैयारी संस्थानों में एक सशक्त नाम है।

Related post