लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

 लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

देश के 24 राज्यों में लिटिल मिस इंडिया 2022 प्रतियोगिता के ऑडिशन अनुसूचित होने के बाद दिनांक 11 दिसंबर 2022 को डॉ अनुष्का लॉ कॉलेज, उदयपुर, राजस्थान में इसके ऑडिशन (रीजनल राउंड) होने जा रहे हैं।

लिटिल मिस इंडिया 2022, जो कि 15 – 18 वर्ष की बालिकाओ के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का मंच हे, जिसमे कुल इनामी राशि रु. 41 लाख हे, जिस्मे से 21 लाख प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दिया जाएगा, क्रमश रु. 10 लाख द्वितीया स्थान और रु. 9.5 लाख तृतीया स्थान वाले प्रतिभागी को और हर इंडिविजुअल कैटेगरी में जितने वाली कुमारी को रु. 10 हज़ार मूल इनाम राशि के तौर पर दिया जायेगा.

इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होने के साथ, विजेता प्रतिभा को विश्वस्तरिय लिटिल मिस वर्ड प्रतियोगिता में भारत की तरफ से भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ एस एस सुराणा ने बताया कि हमारा दाइत्व बनता है कि उदयपुर संभाग के उन प्रतिभावान बेटियो को आगे बढ़ाए जिनमे योग्यता हे, परन्तु उनको आज तक अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा मंच नहीं मिला। ऐसे ही समान अवसर दूसरे को प्राप्त हो, ऐसी सोच रखते हुए अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव सुराणा द्वारा इस मंच को उदयपुर शहर में अपनी भरसक कोशिशों द्वारा लाया गया हे|

जिस प्रकार 2019 उदयपुर नन्ही परी में भाग लेने वाली प्रतिभागी विप्रा मेहता ने 2022 में मिस अर्थ इंडिया पॉपुलैरिटी का खिताब अपने नाम किया.

इसी कड़ी में सभी अपने आस पास, स्कूल इत्यादि जगह मैं कोई भी प्रतिभावान बच्ची हो तो उसे इस प्रतियोगिता से अवगत कराये, क्या पता हमारा एक क़दम उसे सफलता की सीढ़ी पर ले जाये एवं हमारे शहर तथा क्षेत्र मेवाड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर के पटल पर उभरे।

Related post