लैक्रोज प्रशिक्षण शिविर चरम पर

 लैक्रोज प्रशिक्षण शिविर चरम पर

महाराणा प्रताप खेल गांव, उदयपुर में ओलंपिक खेल लैक्रोज की आगामी अंतर्राष्ट्रीय एवं फेडरेशन कप प्रतियोगिता के लिए राजस्थान के खिलाड़ियों का एक माह से जारी प्रशिक्षण शिविर अब चरम पर पहुँच गया है।

राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार, उदयपुर प्रशासन एवं जनजाति विकास विभाग के सहयोग से ओलंपिक खेल लैक्रोज का गहन आवासीय प्रशिक्षण संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी के निर्देशानुसार पिछले एक माह से निरंतर जारी है। राजस्थान लैक्रोज संघ के सीईओ सज्जाद खान ने भी प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन किया।

इस शिविर में भारतीय टीम के लिए चयनित 9 महिला एवं 5 पुरुष खिलाड़ियों सहित राजस्थान के अन्य खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक मजबूती, तेज गति से सामंजस्यपूर्ण आक्रमण, मजबूत रक्षण, त्वरित गोल रक्षण तथा विपरीत परिस्थितियों में खेल रणनीतियों के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर की आवास व्यवस्था जनजाति विकास विभाग आयुक्त कन्यैयालाल स्वामी के निर्देशानुसार उपायुक्त निरमा विश्नोई की देखरेख में की गई है। पुरुष खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, चित्रकूट नगर में तथा महिला खिलाड़ियों को टीआरआई छात्रावास में ठहराया गया है। वहीं खेल अभ्यास उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल की देखरेख में महाराणा प्रताप खेल गांव में संपन्न कराया जा रहा है।



Related post