बाल दिवस पर छात्राओं को मिली विधिक अधिकारों की जानकारी

 बाल दिवस पर छात्राओं को मिली विधिक अधिकारों की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में ‘राष्ट्रीय बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में रेजिडेंसी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

एडीजे एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुलदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में बालिकाओं को बाल विवाह रोको अभियान, पोक्सो अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर, नाल्सा पोर्टल, मोबाइल हेल्पलाइन, राष्ट्रीय लोक अदालत, नाल्सा हेल्पलाइन 15100, एलएडीसी योजना, लीगल लिट्रेसी क्लब तथा जनउपयोगी सेवाओं हेतु चल रहे 90 दिवसीय अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मुकेश, लीगल लिट्रेसी क्लब इंचार्ज संगीता सोनी और प्रियंका इंद्रावत मंचासीन रहे।

राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर राजकीय संप्रेषण गृह एवं राजकीय किशोर गृह में भी बालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलदीप शर्मा, एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने की। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक के.के. चंद्रवंशी और अधीक्षक पंकज पचार उपस्थित रहे। वहीं पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम द्वारा किशोर गृह एवं संप्रेषण गृह में आवासित बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा भी स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

Related post