दीपक शर्मा ने उदयपुर को 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में दिलाया मेडल


राजधानी जयपुर में चल रही पांच दिवसीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के शूटर दीपक शर्मा ने पहला मेडल दिलाया है.
शर्मा ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में ब्रोंज मेडल हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग हिस्सों से 1000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
इससे पहले भी दीपक शर्मा कई बार शूटिंग एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उदयपुर का नाम रोशन करते आए हैं।









