मुख्यमंत्री ने नगर निगम में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री ने नगर निगम में महंगाई राहत कैंप का किया निरीक्षण

उदयपुर 3 मई। जिले की यात्रा पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर शाम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उदयपुर शहर में आने से सुकून मिलता है। उन्होंने फतेहसागर की पाल पर चाय पीने के पल को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीने के पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए, तभी पर्यटन का सही मायनों में विकास होगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। राज्य शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में लगातार तरक्की कर रहा है।

इस मौके पर उन्होंने यूआईटी के माध्यम से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने पट्टा वितरण भी किया।
समारोह दौरान पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, समाजसेवी गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, पंकज कुमार शर्मा, विवेक कटारा, प्रो. पीआर व्यास सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।  

Related post