उदयपुर में बीसीआई परिवार का दिवाली सेलिब्रेशन, राजस्थानी मूवी पोस्टर हुआ रिलीज़


भारत के सबसे तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बीसीआई परिवार का भव्य दिवाली मिलन समारोह अशोका ग्रीन में बीसीआई और क्वींस इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक नई राजस्थानी फिल्म के पोस्टर विमोचन का रहा। फिल्म का पोस्टर विमोचन बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी, विक्रम और संपूर्ण बीसीआई टीम के सदस्यों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सुरों की मंडली के योगेश जी और उनकी टीम ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे समारोह में आनंद और उत्साह का वातावरण बन गया।
इसी क्रम में विक्रम जी ने आगामी राजस्थानी मूवी के किरदारों के लिए उपस्थित दर्शकों से नॉमिनेशन आमंत्रित किए, जिससे कलाकारों और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया।


इस अवसर पर बीसीआई परिवार के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें फाउंडर मुकेश जी माधवानी, बीसीआई चार्टर अध्यक्ष विप्लव कुमार जी, देवेंद्र जी, अमृता बोकडिया, संजीव पटवा, जीवन सिंह जी, मनीष जी, आलोक जी, रतन जी, राम जी, प्रेमलता जी, नीलम जी, पूनम पालीवाल, दिग्विजय रजक, आर्यन विजय, लक्ष्मी जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।









