उदयपुर में चमकी नन्ही प्रतिभाएं, KIIT लिटिल मिस इंडिया ऑडिशन में दिखा आत्मविश्वास


उदयपुर। डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में KIIT लिटिल मिस इंडिया नन्ही परी 2025 के राजस्थान स्टेट ऑडिशन का शानदार और ऊर्जावान आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आई नन्ही प्रतिभाओं ने अपनी कला और हुनर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में सेकंड रनर-अप मिस इंडिया युथ दिल्ली मितिक्षा तलरेजा, पीएफसी एजुकेशन की निदेशक मीनाक्षी भेरवानी, शीतल कोठारी, सह-आचार्य डॉ. रंजना सुराणा और सह-आचार्य प्रज्ञा खजांची उपस्थित थीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


प्रतियोगिता की विशेषताएं:
राजस्थान से चुनी गई एक प्रतिभागी को दिसंबर में भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथियों में डॉ. हेमंत जोशी, डॉ. चंद्रकला चौधरी, कपिल पालीवाल, यामिनी शर्मा, अंजलि आचार्य, प्राशी जैन, कुलदीप सिंह राव, चिन्मय जैन, मिताली बाबेल, यश मारू, साक्षी जैन, पूर्वी जैन, निशी छिप्पड़, नेहा पालीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दो चरण:
- पहले चरण में प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अभिनय जैसी कलात्मक प्रस्तुतियाँ दीं।
- दूसरे चरण में उनसे समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिससे उनकी सोच, आत्मविश्वास और सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन हुआ।
आयोजन का उद्देश्य:
अनुष्का ग्रुप के संस्थापक डॉ. एस. एस. सुराणा ने कहा, “आज की बेटियां देश का भविष्य हैं। यह मंच उनके लिए नए आयाम स्थापित करने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।”
अनुष्का ग्रुप की अध्यक्षा कमला सुराणा ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सफल आयोजन और धन्यवाद ज्ञापन:
कार्यक्रम के अंत में अनुष्का ग्रुप के सचिव राजीव सुराणा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए यश मारू डांस एकेडमी में ग्रूमिंग क्लासेज का आयोजन किया गया था, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर मनोहर खजांची, भूपेश परमार, प्रणय जैन, गिरजा सालवी, हर्षिता चौहान, कुनाल बडोला, सपना कोठारी, कशिश पुजारी, जितेंद्र मेनारिया, हेमंत बाबेल, लोकेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नीलम औदिच्य, रेखा मीणा, महेंद्र मेघवाल, प्रकाश और हिम्मत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन उदयपुर के प्रसिद्ध एंकर कृष्णा ने प्रभावी रूप से किया, जबकि फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य मनोज पुष्करना ने संभाला।


नन्ही परी प्रतियोगिता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच है, जो उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और नए अवसरों को पाने का सुनहरा मौका प्रदान करता है। यह प्रतियोगिता का 25वां संस्करण है, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को 56 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान यश मारू डांस एकेडमी और कत्थकाश्रम के बालक-बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया।









