उदयपुर ने स्केटिंग ट्रैक पर मारी बाज़ी, नागौर दूसरे स्थान पर

 उदयपुर ने स्केटिंग ट्रैक पर मारी बाज़ी, नागौर दूसरे स्थान पर

उदयपुर। राजस्थान रोलर खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित राजस्थान राज्य रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया।

उदयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया, जबकि नागौर ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजक सचिव चिराग जैन ने बताया कि समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री बालू सिंह कानावत, अर्चना ग्रुप के डायरेक्टर श्री सौरभ पालीवाल, राजस्थान रोलर खेल संघ के मुख्य संरक्षक श्री लक्ष्मण सिंह झाला, संघ अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह देवड़ा, यूडीए टाउन प्लानर श्री अरविंद सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री विनोद साहू, तीरंदाजी संघ के राज्य उपाध्यक्ष श्री गिरधारी सिंह, मोटियार परिषद से श्री शिवदान सिंह जोलावस, श्री विजेंद्र सिंह तथा श्री विक्रम सिंह बम्बोरा उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, चैम्पियनशिप ट्रॉफी, तथा सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि श्री बालू सिंह कानावत ने अपने संबोधन में कहा—
“राजस्थान के युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सब मिलकर उन्हें हर संभव सहयोग देंगे ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करें।”

आयोजक सचिव चिराग जैन ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन और पदक अंकों के आधार पर राज्य चयन सूची तैयार की जा रही है, जिसे भारतीय रोलर स्केटिंग संघ को भेजा जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए विशाखापट्टनम जाएंगे।

समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में पूरा परिसर “जय राजस्थान, जय खेल!” के नारों से गूंज उठा।


Related post