गुरु नानक जयंती 5 नवंबर को नगर कीर्तन 2 नवंबर रविवार को और प्रभात फेरी शुरू

 गुरु नानक जयंती 5 नवंबर को नगर कीर्तन 2 नवंबर रविवार को और प्रभात फेरी शुरू

उदयपुर। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी मे गुरुद्वारा गुरू अरजन दरबार साहिब मे 11 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभारंभ आज प्रात पांच बजे किया गया । यह जानकारी देते हुए गुरुद्वरा गुरु अरजन दरबार सेक्टर 11 के सचिव अमरजीत सिंह चावला ने वताया की उदयपुर के समस्त गुरूद्वारा प्रबंधक समितियो की एक बैठक बुलाई गई और सर्व सम्मति से निर्णय लेकर 2 नवंबर को नगर कीर्तन जलूस निकालने का प्रस्ताव पारित किए गए। चावला ने बताया की नगर कीर्तन सेक्टर ग्यारह तेरह होकर सेक्टर 14 गुरूद्वारा दुख निवारण मे सम्पूर्ण होगा । अध्यक्ष परमजीत सिंह ने सम्बोधित करते हुए बताया इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षित रोशनी से सजा दिया गया है । अध्यक्ष ने बताया की प्रभात फेरी का समापन 3 नवंबर को होगा और इसी दिन 3 दिवसीय अखण्ड पाठ शुरु होगे जिस का समापन 5 नवंबर को हौगा इस दोरान बाहर से आए रागी जत्थे कीर्तन करेगे ।

Related post