झाड़ोल पुलिस ने साइबर ठगों से रिकवर कराये 2.70 लाख रुपये


उदयपुर जिले की झाड़ोल पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के मामले में पीड़ित के 2 लाख 70 हजार रुपये रिकवर करने में सफलता हासिल की।
प्रार्थी प्रकाश, पिता नाथुलाल, निवासी सुल्तानजी का खेड़ा, थाना झाड़ोल जिला उदयपुर में उपस्थित होकर बताया कि उसके साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से 2,70,000 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है।
कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और बैंक द्वारा पेंडिंग रहे ट्रांजेक्शन को क्लियर कराया। बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर 70,000 रुपये का लाइन मार्क करवाया गया। साइबर अपराध में उपयोग किए गए अकाउंट की डिटेल बैंक से प्राप्त की गई। रिपोर्ट पर परिवाद दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की गई।
थानाधिकारी फेलीराम मीणा, मय टीम ने तकनीकी सहयोग से उक्त साइबर फ्रॉड में उपयोग किए गए अकाउंट के खाता धारक रामश्रूप, पिता मोडाराम, निवासी कोचरणा बास, बम्बलू, थाना जामसर, जिला बीकानेर को डिटेन किया।
टीम ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए 12 दिनों में 2,70,000 रुपये रिकवर कर प्रार्थी को दिलाए।









