पीएमसीएच के डॉ. प्रवीण झंवर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

 पीएमसीएच के डॉ. प्रवीण झंवर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

भीलवाड़ा में आयोजित ‘राजपेडिकोन 2025’ में मिला सम्मान

उदयपुर, 15 अक्टूबर। राजस्थान के भीलवाड़ा में आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) की राजस्थान शाखा के 49वें वार्षिक अधिवेशन ‘राजपेडिकोन 2025’ में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्रतिष्ठित पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. झंवर को यह सम्मान बाल शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक सर्जरी) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और नवाचारों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में IAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसंत कालटकर, प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. नीलम मोहन और राष्ट्रीय सचिव डॉ. योगेश पारीक उपस्थित थे, जिन्होंने डॉ. झंवर को यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रवीण झंवर ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे PMCH और उनकी टीम के समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की जटिल शल्य चिकित्सा को सरल और सुलभ बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहा है, और यह सम्मान उन्हें इस दिशा में और अधिक प्रेरित करेगा।

राजपेडिकोन 2025 में राजस्थान सहित देशभर के सैकड़ों बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हुए। अधिवेशन में बच्चों के स्वास्थ्य, नवीन चिकित्सकीय तकनीकों और शोध कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन का उद्देश्य बाल स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना तथा युवा चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना रहा।

Related post