रॉकवुड्स स्कूल में दिवाली उत्सव का भव्य आयोजन

 रॉकवुड्स स्कूल में दिवाली उत्सव का भव्य आयोजन

उदयपुर। रॉकवुड्स हाई स्कूल में 16 अक्टूबर को दिवाली उत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरती और अतिथि स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में चेयरपर्सन अलका शर्मा उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर डी.बी-बी-सी स्कूल, जर्मनी से आए समूह के लिए यह दिवाली उत्सव भारतीय संस्कृति का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। विद्यार्थियों ने “महिषासुर मर्दिनी” पर आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर माँ दुर्गा की शक्ति और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अंशु कोठारी, श्रीमती स्वीटी छाबड़ा और आकृति मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यापिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बेस्ट बिंदी, बेस्ट चूड़ी और लेडी ऑफ द डे जैसी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

संस्था निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। दीपों की रौशनी और रंगोलियों से सजा विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में झूम उठा।

Related post