राजस्थान रोलर खेल संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप उदयपुर में होगी आयोजित

 राजस्थान रोलर खेल संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप उदयपुर में होगी आयोजित

उदयपुर। राजस्थान रोलर खेल संघ का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में लक्ष्मण सिंह झाला, चेयरपर्सन के रूप में नेहा पालीवाल तथा अध्यक्ष के रूप में विक्रम सिंह देवरड़ा को नियुक्त किया गया है।

संघ में गौरव सांखला और दारा सिंह उपाध्यक्ष, मनजीत सिंह गहलोत महासचिव, मीजान हाफिज अहमद कोषाध्यक्ष तथा निशांत हर्ष और निर्मल सोनी सहसचिव बनाए गए हैं।
सदस्य के रूप में अरविंद कुमार, हीरालाल डांगी, चिराग जैन और ज्योति सोनी को शामिल किया गया है।

बैठक में आगामी 63वीं राष्ट्रीय रोलर खेल चैम्पियनशिप (भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ द्वारा आयोजित), जो 5 से 15 दिसम्बर तक विशाखापटनम में होगी, की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके तहत राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चैम्पियनशिप की तैयारियाँ जोरों पर हैं और राज्यभर से खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि राजस्थान के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

इसकी जानकारी संघ के महासचिव मनजीत सिंह गहलोत ने दी।

Related post