हिंदुस्तान जिंक की हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड को तीन प्रतिष्ठित आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता और भरोसे को मिली नई मजबूती

 हिंदुस्तान जिंक की हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड को तीन प्रतिष्ठित आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता और भरोसे को मिली नई मजबूती
  • आईएसओ 9001, आईएसओ 14001 और आईएसओ 45001 प्रमाणपत्रों ने गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन और कार्यस्थल सुरक्षा में वैश्विक मानकों की पुष्टि की
  • इस उपलब्धि से मूल्यवर्धित जिंक अलॉय के विश्वसनीय निर्माता के रूप में एचजेडएपीएल की पहचान और मजबूत हुई

उदयपुर, 3 अगस्त 2026। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक एवं वैश्विक स्तर पर प्रमुख चांदी उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड इकाई को आईएसओ 9001, आईएसओ 14001 एवं आईएसओ 45001 जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं।

ये प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन, पर्यावरण प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड की मजबूत व्यवस्थाओं और उत्कृष्ट संचालन मानकों को दर्शाते हैं। व्यापक मूल्यांकन के बाद प्रदान किए गए इन प्रमाणपत्रों से कंपनी की उत्पादन प्रक्रियाओं, संचालन नियंत्रण और अनुपालन प्रणालियों की मजबूती को मान्यता मिली है।

इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि, उत्पादन में उत्कृष्टता केवल अंतिम उत्पाद की गुणवत्ता से नहीं, बल्कि उसके पीछे काम कर रही मजबूत और विश्वसनीय प्रणालियों से तय होती है। आईएसओ 9001, 14001 और 45001 प्रमाणपत्र हमारी गुणवत्ता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मूल्यवर्धित उत्पादों के हमारे बढ़ते पोर्टफोलियो के साथ ये वैश्विक मानक ग्राहकों और साझेदारों को उच्च गुणवत्ता वाली जिंक अलॉय समाधान उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता को और मजबूत बनाते हैं।

हिंदुस्तान जिंक के मूल्यवर्धित उत्पादों के पोर्टफोलियो को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड इकाई विशेष जिंक-आधारित अलॉय जैसे एचजेडडीए 3 और एचजेडडीए 5 का निर्माण करती है। इनका उपयोग विभिन्न औद्योगिक और प्रिसिजन इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों में किया जाता है। कंपनी ग्राहकों की विशेष जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड अलॉय समाधान भी विकसित करती है।

एचजेडडीए 3 और 5 दोनों को भारतीय मानक ब्यूरो का प्रमाणन प्राप्त है, जो उनकी गुणवत्ता और स्थिरता को और मजबूत बनाता है। अत्याधुनिक तकनीक, सख्त गुणवत्ता नियंत्रण और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के साथ हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड ग्राहकों को विश्वसनीय और उच्च प्रदर्शन वाले अलॉय समाधान उपलब्ध करा रही है।

यह उपलब्धि हिंदुस्तान जिंक के व्यापक उत्पाद पोर्टफोलियो को और सशक्त बनाती है, जिसमें रिफाइंड जिंक, लेड, सिल्वर, विशेष जिंक अलॉय तथा कम-कार्बन जिंक उत्पाद ईकोजे़न शामिल हैं। इससे कंपनी उच्च गुणवत्ता, जिम्मेदार उत्पादन और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप धातु समाधान तलाश रहे ग्राहकों की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगी।

तीनों आईएसओ प्रमाणपत्र हिंदुस्तान जिंक की जिम्मेदार मैन्यूफेक्चिरिंग की सोच को भी दर्शाते हैं, जिसमें गुणवत्ता, संसाधन दक्षता, पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों की सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता दी जाती है। ये वैश्विक मानक कंपनी को परिचालन दक्षता बढ़ाने, उत्पादन में निरंतरता बनाए रखने और ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान करने में मदद करेंगे।

जैसे-जैसे ग्राहकों की आवश्यकताएं अधिक विशिष्ट होती जा रही हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं गुणवत्ता, ट्रैसेबिलिटी और जिम्मेदार उत्पादन पर अधिक जोर दे रही हैं, हिंदुस्तान जिंक उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और ग्राहक-केंद्रित नवाचार में लगातार निवेश कर रही है। हिंदुस्तान जिंक अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड की यह ट्रिपल आईएसओ उपलब्धि कंपनी को एक विश्वसनीय मेटल सॉल्यूशंस प्रदाता के रूप में और मजबूत बनाते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धी एवं भविष्य के लिए तैयार विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related post

Leave a Reply