लवीना कंवर ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स में जीते दो स्वर्ण, उदयपुर का नाम किया रोशन


सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की कक्षा नवमीं की छात्रा लवीना कंवर ने स्वरूपगंज (सिरोही) में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स नं. 17 प्रतियोगिता में फ्लोर और बीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे राज्य में उदयपुर जिले का गौरव बढ़ाया है। लवीना पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक (प्रशासन) श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने लवीना को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।









