सालवी के दो गोल्ड सहित ग्रैपलिंग में उदयपुर को 13 पदक


स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए।
उदयपुर ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी की अधिकारी सेंसेई रुक्मणि (तारा) लोहार ने बताया कि हाल ही में जयपुर के जोबनेर में आयोजित पांचवीं स्टेट ग्रैपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में उदयपुर के ग्रेपलरों ने दमदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार एवं आयु वर्गों में गी और नोगी श्रेणियों में मांगीलाल सालवी ने दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि यश शर्मा और आराध्य प्रताप सिंह ने क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए। इसके अलावा विजय चौधरी, अभिशाई विश्वासन और रिया सोनी ने दो कांस्य पदक, तथा राजवीर सालवी ने एक कांस्य पदक जीतकर पूरे मेवाड़ का नाम राजस्थान स्तर पर रोशन किया।
उदयपुर लौटने पर जिला ग्रैपलिंग रेसलिंग कमेटी के सचिव तुषार मेहता, अधिकारी कपिल टांक, पायल मेहता तथा मां आशापुरा संगठन के संस्थापक चेतन सोनी ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण और ओपड़ना पहनाकर स्वागत किया तथा खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।









