Digiqole Ad Digiqole Ad

बारिश से थके लोग, बोले कब रूकेगी…

 बारिश से थके लोग, बोले कब रूकेगी…

– उदयसागर में करीब तीन इंच, शहर में दो इंच बारिश

– मदार बडा फिर छलका, उदयसागर के गेट दो-दो फ़ीट खुले हुए

उदयपुर, 19 नवम्बर। मावठ की इस बारिश से लेकसिटी वासियों को थका दिया है। सुबह से शाम अनवरत जारी इस बारिश ने एक ठहराव की स्थिति ला दी है। वहीं करीब तीन दशकों बाद लेकसिटी में हुई मावठ की इस बारिश से मदार बडा तालाब को फिर छलका दिया है।

उदयसागर के कल छलकने के बाद इसके गेट 6 इंच खुले हुए थे लेकिन तेज आवक के चलते इसके गेट दोपहर बाद दो-दो फ़ीट खोलने पड़े. लेकसिटी में पिछले 39 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।

दो दिन में शहर में करीब चार इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी.

मदार बडा एक इंच ओवरफ्लो चल रहा है। वहीं थूर की पाल पर भी चादर चल रही है। इसका पानी मदार नहर के जरिए फ़तहसागर में आएगा। मदार नहर दो फ़ीट की वेग से बह रही है।

13 फ़ीट क्षमता वाले फ़तहसागर का जलस्तर 12 फ़ीट 2 इंच बना हुआ है। यह 10 इंच खाली है। ऐसे में यह कयास भी लगाया जा रहा है कि क्या इस बारिश से एक बार फिर फतहसागर छलकेगा। इधर, उदयसागर झील का जलस्तर ब$ढने के साथ ही इसके दोनों गेट आज 6 इंच से बढा दो-दो इंच कर दिए गए।

बारिश की स्थित शाम 5 बजे तक

  • उदयसागर : 72 मिमी
  • स्वरूपसागर : 40 मिमी
  • अलसीगढ : 33 मिमी
  • वल्लभनगर : 39 मिमी
  • मदार : 36 मिमी
  • झाडोल : 40 मिमी
  • कोटडा : 22 मिमी

शहर का तापमान:

  • अधिकतम तापमान: 19.0
  • न्यूनतम तापमान: 15.6

*Report by Latif Lakecity*

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *