उदयपुर की ऋद्धि डांगी बनीं U-11 में राजस्थान चैंपियन

 उदयपुर की ऋद्धि डांगी बनीं U-11 में राजस्थान चैंपियन

उदयपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा ऋद्धि डांगी ने टेबल टेनिस में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राजस्थान में अंडर-11 बालिका वर्ग में प्रथम रैंक हासिल की है।

जोधपुर में 15 से 19 जनवरी, 2026 तक आयोजित ‘उमा कुंभट मेमोरियल होप्स, सब-जूनियर और जूनियर स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप’ में ऋद्धि ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।

ऋद्धि ने अंडर-11 चैंपियनशिप का खिताब जीतकर राज्य में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

स्कूल कोच सचिन गौर ने बताया कि ऋद्धि पूर्व में स्कूल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता में वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और एसजीपीजीआई स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी 8वां स्थान प्राप्त किया था।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने ऋद्धि को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related post