उदयपुर जिले में शाम 6 बजे तक 71.45 प्रतिशत मतदान दर्ज

 उदयपुर जिले में शाम 6 बजे तक 71.45 प्रतिशत मतदान दर्ज


विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत शनिवार को प्रदेश भर में हुए मतदान के तहत उदयपुर जिले में शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ो के आधार पर कुल 71.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि जिले में शाम 6 बजे तक गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में 70.69 प्रतिशत, झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में 77.84 प्रतिशत, खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 71.72 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 71.99 प्रतिशत, उदयपुर शहर .विधानसभा क्षेत्र में 69 प्रतिशत, मावली विधानसभा क्षेत्र में 72.9 प्रतिशत तथा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में 69.19 प्रतिशत तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में 68.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Related post