उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

 उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

1133207 पुरुष एवं 1097745 महिलाएं करेंगी मतदान

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा आम चुनाव 2024 मैं मतदान के लिए पत्र मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। उदयपुर जिले में कुल 22 लाख 5955 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चित्तौड़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे, वहीं उदयपुर  संसदीय क्षेत्र के लिए डूंगरपुर जिले के आसपुर और प्रतापगढ़ जिले के धारियावाद विधानसभा क्षेत्र सहित कल 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गत 8 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया था। इसके पश्चात 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं से 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करते हुए पूरक प्रकाशन किया गया। ये सभी मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 33 हजार 207 पुरुष, 10 लाख 97 हजार 745 महिला तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में कल कल 267029 मतदाता है। इनमें पुरुष 136601, महिलाएं 130427 तथा थर्ड जेंडर एक मतदाता है। इसी प्रकार झाड़ोल में कुल 276509 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 142059, महिलाएं 134447 तथा थर्ड जेंडर 3 मतदाता शामिल हैं। खेरवाड़ा में कुल 299934 मतदाता में से पुरुष 152865 एवं महिलाएं 147069 हैं। उदयपुर ग्रामीण में कुल 290922 मतदाताओं में पुरुष 146666, महिलाएं 144246 तथा थर्ड जेंडर 10 मतदाता हैं। उदयपुर शहर में कुल 249915 मतदाताओं में पुरुष 125420, महिलाएं 124493 एवं थर्ड जेंडर 2 मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्र सलूंबर में कुल 296443 मतदाताओं में पुरुष 150827 व महिलाएं 145616 मतदाता हैं। धरियावद में कुल 277482 मतदाता में पुरुष 140431, महिला 137050 एवं थर्ड जेंडर 1 मतदाता तथा आसपुर में कुल 272737 मतदाता में से पुरुष 138338, पुरुष 134397 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

मावली-वल्लभनगर में मतदाता

मावली में कुल 259502 मतदाताओं में पुरुष 131165, महिलाएं 128332 एवं 5 थर्ड जेंडर मतदाता तथा वल्लभनगर में कुल 265701 मतदाताओं में पुरुष 135032, महिलाएं 130667 एवं 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। ये चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे।

2230 मतदान केंद्र और 34 सहायक केंद्रों पर होगी वोटिंग

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2230 मतदान केंद्र और 34 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। इसमें गोगुन्दा में 286 मुख्य व 2 सहायक, झाड़ोल में 290, खेरवाड़ा में 314 मुख्य व 1 सहायक, उदयपुर ग्रामीण में 262 मुख्य व 12 सहायक, उदयपुर शहर में 216 मुख्य व 9 सहायक, सलूम्बर में 296 मुख्य व 2 सहायक, धरियावाद में 292 मुख्य व 6 सहायक तथा आसपुर में 274 मुख्य व 2 सहायक मतदान केंद्र रहेंगे। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के तहत जिले के मावली में 264 मुख्य व 2 सहायक तथा वल्लभनगर में 281 मतदान केंद्र स्थापित होंगे।

Related post