साईबर ठगी एवं ऑनलाइन गैमिंग से धोखाधडी करने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार

 साईबर ठगी एवं ऑनलाइन गैमिंग से धोखाधडी करने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार

बड़गांव थाना पुलिस एवं डीएसटी द्वारा साइबर ठगी गैंग का खुलासा कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बडी मौया चैराहा के पास एक विला में रूके हुए 07 व्यक्ति गौरव भण्डारी पिता गिरधारीलाल, रोहित शर्मा पिता श्री जगदीश, भाग्यदीपंिसह झाला पिता सुखदेवसिंह, बृजराजसिंह पिता नटुबासिंह झाला, पार्थ ओझा पिता गुणवन्तभाई, मयुर पटेल पिता मनहरभाई व. मोहितसिंह पिता बलवन्तसिंह साईबर ठगी एंव आॅनलाईन गैमिंग से धोखाधडी करते हुए पाये गये।

पुलिस ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से आॅनलाईन फाईनेसियल फाॅड से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा संचालित एन.सी.आर.बी पोर्टल पर शिकायते दर्ज हो रखी है।

उक्त व्यक्ति लोगो से कमीशन पर खाते खरीदकर अन्य को कमीशन पर देकर धोखे से आॅनलाईन ठगी एवं आॅनलाईन गैम की राशी ट्रांसफर करा धोखाधडी करते हुए पाये गये। जिनको बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

मामले में प्रकरण दर्ज किया जाकर अभियुक्तगण को आज न्यायालय में पेश किया गया।

Related post