बिरसा मुंडा और कालीबाई की वीरता से जुड़कर विद्यार्थियों ने इतिहास से सीखी प्रेरणा

 बिरसा मुंडा और कालीबाई की वीरता से जुड़कर विद्यार्थियों ने इतिहास से सीखी प्रेरणा

जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को टीआरआई स्थित संचार सेतु, ट्राई परिसर में आदि प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी और उपायुक्त टीएडी निरमा विश्नोई ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर पेसिफिक कॉलेज के इतिहास विभाग के व्याख्याता डॉ. मनोज और नोडल प्रभारी डॉ. अमृता दाधीच मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान और वीर बालिका कालीबाई के साहस व बलिदान पर आधारित प्रेरक वार्ताएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे ऑनलाइन माध्यम से 4,250 विद्यार्थी, अधीक्षक, शिक्षक और आमजन जुड़कर लाभान्वित हुए। इसके अलावा, भोपालपुरा खेल छात्रावास और मधुबन आश्रम छात्रावास की बालिकाओं ने ऑफलाइन शामिल होकर भगवान बिरसा मुंडा और अन्य जननायकों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं ने इस अनुभव को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपने इतिहास, नायकों और संस्कारों से जोड़ते हैं।

Related post