उदयपुर जिला साइकलिंग संघ के चुनाव संपन्न हुए

 उदयपुर जिला साइकलिंग संघ के चुनाव संपन्न हुए

उदयपुर जिला साइकलिंग संघ की वार्षिक साधारण सभा आज होटल कजरी के सभागार में संपन्न हुई l वार्षिक साधारण सभा में राजस्थान साइकलिंग संघ के पर्यवेक्षक केसर सिंह बल्ला , उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक विनोद साहू एवं चुनाव अधिकारी गोपाल साहू की देखरेख में उदयपुर जिला साइकलिंग संघ के अगले चार वर्षो (वर्ष 2026  से 2030 तक ) के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए , जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेंद्र पटेल , सचिव पद पर रचित सिंघवी एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुखलाल साहू निर्विरोध चुने गये l वहीं उपाध्यक्ष पद पर लवदेव बागड़ी , संजीव तिवारी , महेश सिंघवी एवं संयुक्त सचिव पद पर अंबालाल साहू , अमरप्रीत सिंह , ऋषभ जैन निर्विरोध चुने गये l कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजय सिंह , प्रवीण शर्मा एवं संजीव सिंह चुने गए l

यह जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित उदयपुर जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने बताया कि उदयपुर में शीघ्र ही राजस्थान राज्य साइकलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में उदयपुर के चार साइकलिस्टो ने उदयपुर से कैंची धाम उत्तराखण्ड तक 1050 किलोमीटर की यात्रा पांच दिन में पूरी कर उदयपुर का नाम रोशन किया l चारो साइकलिस्टो ऋषभ जैन , जितेन्द्र पटेल , रचित सिंघवी एवं शुभम कोठारी का आज संघ की वार्षिक साधारण सभा उदयपुर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर सभी का स्वागत किया l पटेल ने कहा कि उदयपुर में साइकलिस्टो की कमी नहीं है , लेकिन साइकिल वेलोडर्म एवं क्रीडा परिषद् में साइकलिंग कोच नहीं होने की वजह से उदयपुर की साइकलिंग की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही है l उन्होंने कहा कि साइकलिंग संघ शीघ्र ही संबंधित अधिकारोंयो से मिलकर उदयपुर के खेल गाँव में साइकिल वेलोड्रम बनाने की मांग करेंगे l

अंत में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष लवदेव बागड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया l

Related post