विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में “द स्टडी” के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में “द स्टडी” के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सीबीएसई की ओर से आयोजित इंटर-स्कूल मैराथन रेस में कक्षा नौवीं के हितेश मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। प्रथम रे कप राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में कक्षा छठी के रुद्र रालोती ने भी प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं, कक्षा ग्यारहवीं की शताक्षी चित्तौड़ा को राजस्थान रॉयल्स गर्ल्स टीम की कैटेगरी में एक्सीलेंट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कक्षा ग्यारहवीं के अभिनव मनकोटिया और रणवीर निमावत को दोहरे गोल्ड मेडल के साथ राज्य स्तरीय स्टेट खेल जगत संगठन द्वारा आयोजित वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर द स्टडी स्कूल के डायरेक्टर श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ और प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समस्त जानकारी स्कूल की मीडिया प्रभारी सुनीता कुंवर की ओर से प्रेषित की गई।

Related post