नगर निगम की इ-लाइब्रेरी में अब निशुल्क

 नगर निगम की इ-लाइब्रेरी में अब निशुल्क

उदयपुर नगर निगम प्रचार प्रसार, पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक गुरुवार को समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में पुस्तकालय प्रभारी भगवत सिंह राव द्वारा ध्यान आकर्षित किया गया कि नगर निगम द्वारा स्थानांतरित की गई ई लाइब्रेरी में वर्तमान में लगभग 8 करोड पुस्तके उपलब्ध है, जिससे शहर के कई विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य एवं शहर की सभी ई लाइब्रेरी में शुल्क वसूला जाता है लेकिन नगर निगम द्वारा वर्तमान में किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

निगम द्वारा विद्यार्थियों की सुविधाओं और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तय किया गया कि वर्तमान में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। कई विद्यार्थी यहां आकर इस ई लाइब्रेरी के माध्यम से ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।

Related post