विद्या वैभव एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2025 में सीडलिंग सम्मानित

 विद्या वैभव एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2025 में सीडलिंग सम्मानित

“शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है।”

सीड्लिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स को 22 एवं 23 अगस्त 2025 को अनंता रिसॉर्ट, उदयपुर में आयोजित विद्या वैभव एजुकेशनल कॉन्क्लेव 2025 में मेवाड़ क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा सहयोग, नवीनता एवं निरंतरता हेतु प्रथम “मेवाड़ लिगेसी इन एजुकेशन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री जी हुज़ूर अरविंद सिंह जी मेवाड़ की स्मृति में श्री जी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा सीड्लिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन श्री हरदीप बक्षी को प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त, विद्या वैभव द्वारा सीड्लिंग ग्रुप ऑफ स्कूल्स की विभिन्न शाखाओं को भी निम्नलिखित श्रेणियों में विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमें सीबीएसई शाखा को – हैप्पी चाइल्ड अवार्ड” एवं नर्सरी शाखा को इनोवेशन इन अर्ली चाइल्डहुड अवार्ड।

श्री बक्षी ने इन सभी सम्मान को शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों की साझा सफलता का प्रतीक बताया तथा कहा कि यह सभी पुरस्कार सीड्लिंग परिवार के सतत प्रयास, शिक्षण गुणवत्ता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
सीड्लिंग सदैव समर्पण, मूल्य-आधारित शिक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है व रहेगा।

Related post