वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में सी.पी.एस. बना – अन्डर 14 चैम्पियन


14वीं सी.बी.एस.ई. क्लस्टर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता छात्रा वर्ग (छात्रा वर्ग 14, 17 एवं 19) का आयोजन चुरू (राजगढ़) में किया गया। इस प्रतियोगिता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल भूपालपुरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।
अंडर 14 वर्ष छात्रा वर्ग ने स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अंडर 17 वर्ष छात्रा वर्ग ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
14 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम अब आगामी नेशनल प्रतियोगिता वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में विद्यालय और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विद्यालय की चेयरपर्सन – अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन – अनिल जी शर्मा, निदेशक – डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक – सुनील बाबेल, प्राचार्या – पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका – कृष्णा शक्तावत ने पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किया। इस टीम का नेतृत्व कोच श्री गौरव कुमावत ने किया।









