उष्णता और अपनापन: संस्कृत स्कूल के बच्चों के लिए स्वेटर वितरण समारोह


राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय धूणी माता, भाइयों की पचौली के सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। संस्कृत शिक्षा के पीयूष दशोरा ने बताया कि रोटरी क्लब युवा की ओर से स्कूल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को यह स्वेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेमचंद जैन ने की। मुख्य अतिथि दिनकर खमेसरा एवं कल्पना खमेसरा थे। सर्दियों की शुरुआत में बच्चों को स्वेटर पाकर चेहरे खिल उठे और उनके उत्साह में वृद्धि हुई।









