Digiqole Ad Digiqole Ad

कूडो में राजस्थान को मिला लगातार दूसरे वर्ष दोहरा राष्ट्रीय चैम्पियन खिताब

 कूडो में राजस्थान को मिला लगातार दूसरे वर्ष दोहरा राष्ट्रीय चैम्पियन खिताब

केन्द्रीय खेल मंत्रालय व राष्ट्रीय कूडो फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 20 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के सोनल शहर स्थित एल आर विश्वविद्यालय में आयोजित 7 दिवसीय 12 वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशीप 2022 में 104 स्वर्ण पदक व प्रथम कूडो कप-2022 में 133 पदक जीत राजस्थान ने दोहरी चेम्पिशनशीप पर अपना कब्जा जमा पुनः इतिहास रचा है।

कूडो इंडिया के संयुक्त सचिव व राजस्थान कूडो के अध्यक्ष शिहान राजकुमार मेनारिया (6 डिग्री बलैक बेल्ट जापान) ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर, केडेट,सीनियर एवं वेटरन वर्गाे के लगभग 300 से अधिक भार वर्गाे में उतरी 211 सदस्यीय टीम राजस्थान ने केन्द्रीय खेल मंत्रालय की 12 वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशीप में राजस्थान कूडो टीम कोच सेन्साए विपाश मेनारिया के नेतृत्व में 49 स्वर्ण, 33 रजत एवं 22 कास्यं कुल 104 पदक एवं द्वितीय कूडो फेडरेशन कप-2022 में 55 स्वर्ण 38 रजत एवं 40 कास्यं कुल 133 पदक जीत कर दोनों प्रतियोगिताओं की ‘ऑवर ऑल चेम्पियन्स ट्राफी‘  लगातार दूसरे वर्ष अपने नाम कर पुनः इतिहास रच दिया।

कूड़ो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष शिहान राजकुमार मेनारिया ने बताया कि इस 7 दिवसीय टुर्नामेन्ट में 25 राज्यों एवं 3 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1500 से अधिक महिला-पुरूष, बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि कूडो मार्शल आर्ट के रूप में हमारीे देश की पुरानी कला का नये रूप में आगमन हुआ है और हम इसके साक्षी बन रहे है।  

इन्टरनेशनल कूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (कीफी) के अध्यक्ष एवं टुर्नामेन्ट के निदेशक हान्शी मेहुल वोरा ने बताया कि इन दोनों ग्राण्ड चेम्पियनशीप में टीम राजस्थान ने दूसरी बार साबित कर दिया कि वो कूडो राजस्थान खिलाड़ियों के लिये कटिबद्ध हो मेहनत कर रहा है और भारत में अन्तर्राष्ट्रीय पदक दिलवानें की काबिलियत रखता है। हमें कूडो राजस्थान से काफी आशायें है।

समापन समारोह में कूडो राजस्थान के अध्यक्ष एवं टीम राजस्थान के सीनियर कोच शिहान राजकुमार मेनारिया,ऑफिशियल रेफरी,जज व आयोजन समिति के सदस्यों को हिमाचल प्रदेश के आध्यत्मिक गुरू बाबा अमरदेव ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने इस अवसर पर राजकुमार मेनारिया, सचिव रेन्शी प्रीतम सेन एवं टीम राजस्थान को टीम चेम्पियनशीप ट्राफिंया प्रदान कर सम्मानित किया। कूडो इण्डिया के चेयरमेन एवं बॉलीवुड स्टार अक्षयकुमार ने दूरसंचार माध्यम से विजेताओं को शुभकामनाये व बधाईयां दी।

शिहान मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता की चेम्पियनशीप ट्रॅाफी में राजस्थान के विभिन्न जिलों में उदयपुर ने 23 स्वर्ण, 14 रजत एवं 8 कास्यं ,बीकानेर ने 14 स्वर्ण, 27 रजत व 20 कास्यं, जोधपुर ने 30 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कास्यं, अलवर 12 स्वर्ण, 7 रजत व 6 कास्यं, श्रीगांगानर 16 स्वर्ण, 6 रजत व 11 कास्यं, जालोर ने 4 स्वर्ण, 6 रजत व 9 कास्यं पदक एवं धौलपुर ने 2 स्वर्ण, 3 रजत , जीतें।

कूडो मुख्यालय पर राजस्थान टीम का शानदार स्वागत किया गया। कूडो राजस्थान, कूडो उदयपुर, कामेट् एडवेंचर ग्रुप, साथी हाथ  बढाना ग्रुप एवं जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों , खेल प्रमियों एवं अभिभावकों ने विजेताओं का स्वागत कर बधाईयां दी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *