तीन दिवसीय ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव’ में जुटेंगे राष्ट्रीय व प्रदेश के साहित्यकार

 तीन दिवसीय ‘विजयदान देथा साहित्य उत्सव’ में जुटेंगे राष्ट्रीय व प्रदेश के साहित्यकार

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार राजस्थान दिवस के अवसर पर राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा दिनांक 17 से 19 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय विजयदान देथा साहित्य उत्सव 2026 का आयोजन अकादमी परिसर में किया जा रहा है। अकादमी सचिव डॉ. चंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तीन दिवसीय साहित्य उत्सव में कुल 12 सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के प्रख्यात एवं प्रतिष्ठित साहित्यकारों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

दिनांक 17 मार्च 2026 को उद्घाटन सत्र से साहित्य उत्सव प्रारंभ किया जाएगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अखिल भारतीय साहित्य परिषद), जयपुर तथा विशिष्ट अतिथि पद्मश्री चंद्रप्रकाश देवल, अजमेर होंगे।

इस समारोह के विभिन्न सत्रों में देश एवं प्रदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार— कैलाश कबीर (जोधपुर), डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष (जयपुर), श्री विष्णु हरिहर शर्मा (कोटा), प्रो. बी.पी. शर्मा (उदयपुर), अरुण शर्मा (आबू सिरोही), डॉ. ऋतु सारस्वत (जयपुर), प्रो. हरिदास व्यास (जोधपुर), श्री विशेष कोठारी (कोलकाता), मृदुल भीषण, श्री त्रिभुवन, डॉ. प्रीति शर्मा (जयपुर), श्री फतह सिंह भाटी (जोधपुर), माधव सिंह इंदा (फलना), श्री अशोक आत्रेय (जयपुर), श्री हेमंत शेष (जयपुर), श्री भानु भारती (उदयपुर), श्री हेमंत जोशी (उदयपुर), श्री गोपाल आचार्य (भीलवाड़ा), डॉ. माधव हाड़ा (उदयपुर), मधु आचार्य (बीकानेर), राजेश कुमार व्यास (जयपुर), डॉ. आशा पांडे ओझा (उदयपुर), रेखा लोढ़ा (भीलवाड़ा), श्री उमेश चौरसिया (अजमेर), डॉ. ममता जोशी (जयपुर), मधु खंडेलवाल (अजमेर), मनीषा डागा (जोधपुर), श्री हरिराम मीणा (जयपुर), श्री दिनेश पांचाल (डूंगरपुर), श्रीमती रेखा खराड़ी (डूंगरपुर), डॉ. ब्रजरतन जोशी (बीकानेर) सहित देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

प्रथम दिवस एवं अंतिम दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। नगर के प्रमुख साहित्यकारों की विशेष भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर प्रकाशकों द्वारा अकादमी परिसर में भव्य पुस्तक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा। राजस्थान राज्य अभिलेखागार, उदयपुर द्वारा इस अवसर पर अभिलेखों में मेवाड़ विषय पर विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Related post