अभिलेखो में मेवाड़ विषय पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन


राजस्थान दिवस की स्थापना के उपलक्ष्य में दिनांक 16-03-26 से 19-03-26 तक राजस्थान साहित्य अकादमी परिसर में राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा “अभिलेखों में मेवाड़” विषय पर आयोजित की गई प्रदर्शनी का आज समापन किया गया है।
प्रदर्शनी में उदयपुर शहर के लगभग विद्यालयों व महाविद्यालयों के सैकड़ों अवलोकनकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी में लगे नक्शे, ताम्रपत्र, बही आदि के अवलोकन से मेवाड़ की भौगोलिक स्थिति, आबादी, परिवहन आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की। यह प्रदर्शनी मेवाड़ को जानने के संबंध में सभी अवलोकनकर्ताओं के लिए फलदायी सिद्ध हुई।
प्रदर्शनी के समापन समारोह में सहायक निदेशक बसंत सिंह सोलंकी, रजनी यादव, श्रेया अरोड़ा, चिराग जोशी, मनोज गुप्ता, महेश गुर्जर, सुनील टांक, कुंदन माली, हेमंत जोशी, गणेश लाल, अमन, नरेश मोरी, सरिता जैन, रामदयाल मेहर सहित कार्यालय एवं अकादमी के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।









