पेसिफिक यूनिवर्सिटी में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

 पेसिफिक यूनिवर्सिटी में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में फिजिकल एजुकेशन के बी.पी.एड. और एम.पी.एड. सत्र 2025-26 के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ आज हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हेमंत पंड्या, शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय ने की तथा उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो. हेमंत कोठारी (प्रेसिडेंट, पाहेर यूनिवर्सिटी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संयमित जीवनशैली अपनाना और निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर अग्रसर रहना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि अध्यापक समाज और देश, दोनों के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर प्रो. दिलेन्द्र हिरण, चेयरमैन, फैकल्टी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यापक वह दीपक है जो अंधकार से प्रकाश की ओर प्रेरित करता है और प्रत्येक छात्र को ऊर्जा से भर देता है। वहीं, डॉ. टी.पी. आमेटा, डायरेक्टर, पेसिफिक कॉलेज ऑफ सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

डॉ. कपिलेश तिवारी, प्राचार्य, पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन ने अपने संबोधन में कहा कि एक छात्र के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अंदर से कोमल और बाहर से दृढ़ होता है—इसी संतुलन से छात्र का सशक्त निर्माण संभव होता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयश्री मंडोवरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीलम यादव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।


Related post