रोजगार शिविर आयोजित, मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 28 को


उप-प्रादेशिक रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को प्रतापनगर स्थित आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार केम्पस शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक रोजगार मुकेश गुर्जर ने बताया कि रोजगार सहायता शिविर में 250 आशार्थियों ने भाग लिया।
शिविर में एल आई सी आफिस देहली गेट उदयपुर, इक्वीटास स्माल फाईनेंस बैंक प्रा.लि उदयपुर, नूतन डिजाईन मार्ट प्रा.लि, द हि टेक गीयर्स प्रा.ली, महेन्द्रा नेम्स वेल्थ प्रा.लि, एड्राईड जाब इन्टरनेशनल आदि कम्पनियों द्वारा कुल 187 पदां पर आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया एवं आशार्थी लाभान्वित किये गये।
वहीँ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में आगामी 28 फरवरी को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों-कार्मिकों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल नगर निगम में होगा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आयोजन को सफल बनाने क लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल तथा उपनिदेशक उपप्रादेशिक रोजगार कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।







