“विज्ञान में महिलाएं” थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 “विज्ञान में महिलाएं” थीम पर मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आगामी 28 फरवरी 2026 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, उदयपुर में जिला प्रशासन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के समन्वय से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष की थीम विज्ञान में महिलाएं : विकसित भारत को उत्प्रेरित करना) है, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता, नेतृत्व एवं नवाचार की भूमिका को रेखांकित करना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम एमएनआईटी जयपुर में होगा। इसके साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ही प्रदेश के सभी संभागीय कार्योलयों के माध्यम से प्रदेश भर में विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर के निर्देशन में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने संबंधित विभागों को 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।

Related post