सुविवि के आईईटी एंड सीओए में टेक फेस्ट का समापन

 सुविवि के आईईटी एंड सीओए में टेक फेस्ट का समापन

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के संघटक इंस्टीटयूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी तथा काॅलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर में दो दिवसीय टेक फेस्ट का रंगारंग समापन हुआ। निदेशक प्रो. हनुमान प्रसाद तथा नोडल अधिकारी डाॅ अविनाश पंवार के निर्देशन में कई रौचक और क्रिएशन से भरपूर प्रतियोगिता हुई। यह पहला अवसर था जब भावी इंजीनियर्स ने कुकिंग में भी हाथ आजमाए।

हैरत की बात यह रही कि निर्णायकों ने भी इन स्टूडेंटस की कुकिंग टेक्निक्स को जमकर सराहा। आयोजन सचिव इंजीनियर प्रफुल कोठारी ने बताया कि टेक फेस्ट में रोडिज सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 06 राउंड में 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन में डॉ. जयपाल सिंह राठौड़, डॉ. हेमानी पालीवाल, जयश्री चैहान एवं विमला डांगी के निर्देशन में अलग अलग प्रतियोगिताएं हुई।

यह हुए फेस्ट में
फेस्ट में इलेस्ट्रेटिव पेंटिंग, ओल्ड स्कूल गेम्स, एस्केप रूम, ट्रेजर हंट, पोस्टर मैकिंग आॅन अवेयरनेस टूवर्ड साइबर क्राइम, नो फायर कूकिंग के अतिरिक्त रोडिज में बलून बचाओ-डांस मचाओ, साडी का स्वैग-पुशअप हेसटेग, मिर्ची का हल्लाबोल, क्राॅल थ्रील एंड फील, खतरों के खिलाडी तथा रिडल रंजिश गोबर का बंदिश आदि गेम्स हुए। कार्यक्रम में निदेशक प्रो हनुमान प्रसाद ने भी उपस्थिति दर्ज करवाकर स्टूडेंटस का हौंसला बढाया।

विजेता हुए पुरस्कृत
फेस्ट में देर शाम समापन समारोह हुआ। इस दौरान प्रो. प्रसाद, डाॅ पंवार के अतिरिक्त फैकल्टी चेयरमेन प्रो एमके जैन तथा एमएसएमई के डिप्टी डायरेक्टर गणेशम भी उपस्थित रहे। रोडिज में कुशाल सोलंकी व प्रसन्नम तिवारी विजेता रहे। समापन पर निदेशक प्रो. प्रसाद ने इंजीनियरिंग के स्टूडेंटस के मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए इसे और उच्च स्तर पर ले जाने की बात कही। वहीं फैकल्टी चेयरमेन प्रो जैन ने कहा कि यह फेस्ट यादगार लम्हे होते हैं, ऐसे में इसमें भाग लेने वाला ही विजेता हो जाता है। इंजीनियर कोठारी ने बताया कि फेस्ट के लिए लिटरेरी क्लब, मीडिया क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, टेक्निकल क्लब एवं कल्चरल क्लब का गठन किया गया था।

Related post