मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘विस्तार व्याख्यान’ एवं पुस्तक विमोचन

 मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘विस्तार व्याख्यान’ एवं पुस्तक विमोचन

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में 11 मार्च, 2026 को  ‘रंगमंच पर साहित्य का प्रभाव’ विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के पूर्व निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा रहे।

प्रो. सुरेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि रंगमंच साहित्य की ही विधा है। भरमुनि के ‘नाट्यशास्त्र’ को 5वां वेद कहा गया है। साहित्य भावनाओं, विचारों को शब्दों में व्यक्त करता है। जबकि रंगमंच उन्हीं भावनाओं और विचारों को वेशभूषा, अभिनय आदि की माध्यम से जीवतंता प्रदान करता है।

साथ ही इस अवसर पर डॉ. नीतू परिहार, पुष्पा पूनियां एवं दिलीप कुमार द्वारा संपादित पुस्तक ‘राजस्थान के हिंदी रचनाकार और उनकी रचनाएँ’ का विमोचन भी किया गया। जो कि विशेष रूप से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बी.ए. (हिंदी साहित्य) पांचवें सेमेस्टर के नई शिक्षा नीति (NEP) पर आधारित नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई है।

कार्यक्रम का संयोजन विभाग की सह-आचार्य डॉ. नीतू परिहार द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग के संकाय सदस्य डॉ. आशीष सिसोदिया और डॉ. नीता त्रिवेदी, वरिष्ठ साहित्यकार प्रीतपाल कोर एवं विभिन्न शोधार्थी- विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।

Related post