लविना गहलोत का राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में चयन

 लविना गहलोत का राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में चयन

सी.पी.एस. विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा लविना गहलोत का राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत जिम्नास्टिक 17 वर्ष छात्रा प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

स्कूल की शारीरिक शिक्षिका लता मोगरी ने बताया कि लविना ने पूर्व में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया था। इसके बाद 6 से 7 जनवरी तक बीकानेर में हुए राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।

लविना पिछले दो वर्षों से जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर रही है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्य श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बंसल एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने छात्रा को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया तथा उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related post