खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए कृष्णा कंवर का चयन

 खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए कृष्णा कंवर का चयन

उदयपुर की होनहार खिलाड़ी कृष्णा कंवर का चयन खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए स्पीड आइस स्केटिंग स्पर्धा में हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 से 26 जनवरी 2026 तक लद्दाख में आयोजित होगी, जिसके लिए कृष्णा लद्दाख पहुँच चुकी हैं।

राजस्थान की कोऑर्डिनेटर रचना प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा कंवर हाल ही में राजस्थान के लिए आइस स्केटिंग में पहला पदक जीतकर लौटी थीं और अब वे माइनस 28 डिग्री तापमान में देश के लिए अपना कौशल दिखाएंगी।

कृष्णा के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कृष्णा ने पिछले 7 दिनों तक देहरादून में कोच श्री कांत के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण लिया है। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कृष्णा पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।
उदयपुर और राजस्थान के खेल प्रेमियों में कृष्णा के चयन को लेकर खुशी की लहर है और सभी ने उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की

Related post