इन्टरनेशनल पेथोलॉजी डे-2025 का आयोजन


आरएनटी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इन्टरनेशनल पेथोलॉजी डे-2025 का आयोजन प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. विपिन कुमार माथुर की अध्यक्षता में किया गया। इस वर्ष आयोजन की थीम “ग्लोबल पेथोलॉजी वर्कफोर्स” रही।
विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता गोयल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें संभाग के सभी आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र:
- रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता की थीम “इनविज़िबल येट इंडिस्पेन्सेबल” रही, जिसमें प्रथम पुरस्कार जीबीएच एआईआईएमएस की लिपी गेठिया एंड ग्रुप को मिला।
- पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की थीम “थिंक ग्लोबल, डायग्नोस लोकल” रही, जिसमें प्रथम स्थान आरएनटी मेडिकल कॉलेज की नंदनी चौहान ने प्राप्त किया।
- वाद-विवाद प्रतियोगिता की थीम “एआई इन पेथोलॉजी—कर्स ऑर बून” रही, जिसमें प्रथम पुरस्कार आरएनटी मेडिकल कॉलेज के डॉ. तिलक दीक्षित को मिला।
आयोजन आरएनटी मेडिकल कॉलेज के एनएलटी हॉल में किया गया, जिसमें डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. आर.एल. सुमन, डॉ. हरचरण, डॉ. नरेंद्र मोगरा, डॉ. सुनीता भार्गव, डॉ. आभा पाटनी, डॉ. एम.एल. गुप्ता, डॉ. भावना, डॉ. प्रीति अग्रवाल और डॉ. गीता मुखिया सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।









